फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट खाकर बीमार हुए  बच्चे और महिलाएं

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
ZDewq
विज्ञापन
रविवार की शाम को खाई थी चाट
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खेतौसा में रविवार की शाम को चाट खाकर करीब 25 लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए, उन्हें इलाज के लिए गोला और फरधान सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक गर्भवती महिला सहित एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि फरधान सीएचसी में चार बच्चों सहित छह लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन

खेतौसा निवासी किशोरी ने बताया कि रोजाना की तरह पड़ोस के गांव ढख़वा निवासी एक व्यक्ति चाट बेचने आता है, जिसके पास उनकी बेटियों सहित गांव की महिलाओं और बच्चों ने चाट खाई थी। उन्होंने बताया कि रात में इन सभी के पेट में दर्द और उल्टी होनी शुरू हो गई। जिस पर सभी को गांव में दवा दिलाई गई, लेकिन कोई फायदा न होने पर सोमवार को 24 लोगों को 108 एंबुलेंस से फरधान और गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। किशोरी ने बताया कि 18 लोगों को दवा देकर गांव भेज दिया गया, लेकिन नौ वर्षीय मोनू एवं छह वर्षीय वीरू पुत्रगण जगन्नाथ और उनकी बेटी अनुप्रिया, सोनम के अलावा उस्मान अली पुत्र इसराइल, पुष्पा पत्नी मिश्रीलाल को भर्ती कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण शिवशंकर के सात वर्षीय पुत्र शिवम और अंकुल की 32 वर्षीय गर्भवती पत्नी मधू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें