फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, आग लगी, सात लोग घायल

Wed, 15 Apr 2015 10:06 PM IST
पसगवां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर से मोहम्मदी में मुंडन संस्कार के प्रीतिभोज में शामिल होने जा रहे परिवार की कार बुधवार की शाम करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों के किसी तरह कार से बाहर निकलते ही उसमें भीषण आग लग गई। घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के मोहल्ला आलमनगर निवासी सुमिता गुप्ता अपने साथी शिवकुमार गुप्ता और हिमांशु गुप्ता के साथ सपरिवार नैनो कार से जिले के कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला बाजारखुर्द निवासी रमेश गुप्ता के पुत्र के मुंडन संस्कार के प्रीतिभोज में शामिल होने जा रहे थे। कार सुमित चला रहा था। थाना पसगवां क्षेत्र में जंगबहादुरगंज से मोहम्मदी मार्ग पर स्थित गांव कुतुबापुर पुल के पास मोड़ पर उनकी नैनो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें से वे लोग किसी तरह बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही कार में आग लग गई। यह देखा कार सवार सभी लोग सिहर उठे। 108 एंबुलेंस से 30 वर्षीय सुमित गुप्ता, 27 वर्षीय पत्नी सुप्रिया गुप्ता, पुत्र सक्षम (2 वर्ष), पुत्री सृष्टि (10), शिवकुमार गुप्ता (50), पत्नी अलका गुप्ता (45), हिमांशु गुप्ता (26) को घायल अवस्था में सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया। कार चला रहे सुमित की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें