फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा बनियान गिरोह ने घर  में घुसकर की लूटपाट 

Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टोका-टाकी से नाराज बदमाशों ने गृहस्वामी को पीटा
कस्बे से सटे गांव में लूट की घटना ने पुलिस गश्त पर लगा सवालिया निशान 
कस्बे से सटे गांव लालपुर में कच्छा बनियान गिरोह ने शनिवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर दस हजार की नकदी, झुमकी और पायल लूट लिए। बदमाशों की आहट सुनकर गृहस्वामी ने उसे टोक दिया, जिससे नाराज बदमाशों ने चाकुओं और तमंचे की बट से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी मोईन ने बताया कि उसका घर गांव के पश्चिम में है। शनिवार रात आंधी-पानी आने के कारण उसकी पत्नी शायदा बेगम और बच्चे शहनुमा, शाहमीन, रिजबीन, शजमीन टिन शेड के नीचे लेटे थे। दरवाजा आदि न होने के कारण बदमाश घर के अंदर घुस आए और घर में रखी दस हजार की नकदी, झुमकी और पायल उठा ले गए। मोईन ने बताया कि उसका बकरा उसकी चारपाई में बंधा हुआ था। बदमाश बकरा खोलने के लिए आए। आहट सुनकर मोईन ने टोक दिया। इससे नाराज बदमाशों ने उसे चारपाई से उतार लिया और चाकुओं तथा तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र होने लगे। ग्रामीणों को आता हुआ देखकर बदमाश फरार हो गए। मोईन ने बताया कि बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए थे। उनकी संख्या लगभग 12 थी। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि रात में पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर देने के लिए कहा था, लेकिन अब तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें