मोहम्मदी रोड स्थित पटेलनगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार के यहां रविवार रात मकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली।
वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बीती रात परिवार समेत मकान में ताला डालकर रोशननगर गए थे। मकान सूना जानकर चोरों ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर 40हजार रुपये नगद, दो सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, दो मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, एक मांग बेदी, एक नाक की नथ चोरी कर ली।