फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और ट्रॉला की टक्कर में घायल चालक की मौत

Thu, 21 Jan 2016 06:57 PM IST
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र नीमगांव में बुधवार की रात बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉला की टक्कर में घायल हुए लोगों में चालक की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गोला विधायक ने पीड़ित परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौराहे के निकट बुधवार को देर शाम ग्राम जमौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉले ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी थी। इसमें हरदोई से अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद बोलेरो से लौट रहे सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चालक ट्रैक्टर ट्रॉला समेत मौके से फरार हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ बृजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर सीएचसी गोला भेजवाया। जहां बोलेरो चालक ग्राम मूड़ा विष्नू थाना हैदराबाद निवासी 35 वर्षीय तेजराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम जारा निवासी तारा देवी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इसमें घायल राधेश्याम और बहादुर निवासी जारा का इलाज गोला सीएचसी में चल रहा है। इसमें तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूचना पाकर गोला के सपा विधायक विनय तिवारी ने पीड़ितों के घर जाकर उनके परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया तथा मृतक के परिवार वालों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया अभी बेलोरो में सवार किसी भी पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें