हैदराबाद थाना पुलिस ने अपराध कम दिखाने के लिए पीड़ित के दर्द को न समझ कर दिनदहाड़े हुई बाइक और मोबाइल लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी जावेद खां बुधवार दोपहर अपनी बहन को ग्राम गनेशपुर रिश्तेदारी में भेजने जा रहा थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने परेली गांव के पास नहर मार्ग पर तमंचे की नोंक पर उसे रोक लिया। उसकी बाइक और मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया फिर भी रिपोर्ट चोरी में दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि लूटी गई बाइक और चोरों का पता लगाया जा रहा है। जावेद खां के मामा फारूक खां का कहना है कि पुलिस ने तहरीर अपने मुताबिक लिखाई है।