बाइक फिसलने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर अंतर्गत गांव रुद्रपुर निवासी 22 वर्षीय बलवीर और गांव भावलखेड़ा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप अपने साले 18 वर्षीय अनूप निवासी गांव कुतुबापुर थाना पसगवां के साथ परीक्षा देने मोहम्मदी गए थे। परीक्षा देने के बाद शनिवार की शाम तीनों बाइक से गांव कुतुबापुर लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर बाइक फिसल गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से तीनों को पसगवां सीएचएसी पहुंचाया गया, जहां से बलवीर और प्रदीप को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। प्रदीप की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बरेली ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर पसगवां में भर्ती अनूप की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बलवीर की हालत अभी नाजुक हैं।