फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से जेवर लूटे

Sat, 09 Jan 2016 09:56 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना के निकट सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों से जेवर लूट लिए। इस दौरान महिलाओं ने बदमाशों का न सिर्फ विरोध किया, एक महिला ने तो बदमाशों की बाइक की चाबी निकालकर खेत में फेंक दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने पर लुटेरे मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

खीरी थाना के निकट लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र में गरकटिया-गोपालापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात गोपालापुर निवासी अनूप अपनी भाभी आरती और पूनम देवी को लेकर लखीमपुर से अपने घर लौट रहा था।
रात करीब आठ बजे गरकटिया गांव के निकट अमरूद की बाग के पास एक बाइक सवार पर दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे अनूप की भाभियों से सोने का हार, चेन, अंगूठी, झाले तथा पायल लूट लिए। लूट के दौरान अनूप की भाभी आरती ने  बदमाशों से मोर्चा सिर्फ मोर्चा लिया बल्कि उनकी बाइक की चाबी निकालकर खेत में फेंक दी और शोर मचा दिया। चीख पुकार सुनकर गांव और आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। लोगों ने बाइक को राजापुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। राजापुर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें