फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Sat, 09 Jan 2016 10:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर क्षेत्र के गांव रायपुर के पास शुक्रवार की रात को ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

दिलावलपुर निवासी कोटेदार संतोष भार्गव और मूसेपुर गांव निवासी रामदत्त भार्गव शुक्रवार को बाइक से ईसानगर गए थे। जहां से वह दोनों रात को घर लौट रहे थे। रास्ते में रायपुर गांव के पास गन्ना भरी ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में 45 वर्षीय रामदत्त भार्गव की मौके पर मौत हो गई जबकि कोटेदार संतोष भार्गव घायल हो गए। संतोष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें