फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े राहगीर की बाइक लूटी

Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 दुधौरिया फार्म से घर वापस जा रहा था बाइक स्वामी 
विज्ञापन

कुकरा से जंगल होकर गोला की ओर आ रहे गांव छितौनियां निवासी शंकरलाल को बदमाशों ने बड़ी नहर के पास बाइक रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह बाइक छोड़कर भाग निकला और बदमाश उसकी बाइक लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव छितौनियां निवासी शंकरलाल ने बताया कि वह ग्रंट नंबर सात में स्वर्गीय रामप्रकाश साहनी के दुधौरिया फार्म पर मैनेजर है। शुक्रवार की दोपहर वह अपनी बाइक से वापस घर छितौनियां आ रहे थे। कुकरा के जंगल के रास्ते वह बड़ी नहर पुल के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर बेल्ट से हमला कर बाइक रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर उसने अपना बचाव करते हुए बाइक मौके पर ही छोड़ दी और पीछे की ओर भाग निकला। बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। शंकरलाल ने फार्म पर जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी और 100 नंबर पर कॉल न लगने के कारण उन्होंने मैलानी थाना जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अक्सर होती हैं लूट की घटनाएं
गोला गोकर्णनाथ। कुकरा से जंगल के रास्ते गोला की काफी कम दूरी है। इस मार्ग से राहगीर, दूधिया, ग्रामीण समय कम समय लगने के कारण आते-जाते हैं। रास्ते पर स्थित 100 फुटिया पुलिया सुनसान जगह होने के कारण लूट की घटनाओं का जोन बनता जा रहा है। यह स्थान दो थानों की सीमा पर है। आए दिन इस जगह के इर्दगिर्द बदमाश बखूबी घटना को अंजाम देकर जंगल के रास्ते फरार हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें