फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेरा में डेढ़ दर्जन घर राख

Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/भूपतिपुर।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड  
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में आग लगने से डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड से ग्रामीणों की लाखों की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ मुंडन कार्यक्रम के लिए सामान खरीदने गए थे। इसी बीच बच्चों के खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही पलों में करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग से कुछ पशु भी झुलस गए। इस दौरान ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन करीब एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड, साथ में तहसीलदार मितौली सुनील कुमार झा, नीमगांव एसओ ब्रजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज सूर्य मणि यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से पुजारिन, महेश, अशोक, घुरई, बाबूराम, संजय, हीरालाल, हेमराज, हंसराम, रामचंद्र, मोतीलाल, लक्ष्मन, कौशल, मनोज, राकेश और कलावती के घर राख हो गए। आग से तीन बकरे भी बुरी झुलस गए। अग्निकांड में ग्रामीणों का घरेलू सामान, राशन, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला, प्रधान रामलोटन तथा बैबहा के प्रधान रविकांत दीक्षित ने भी मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हाल जाना। विधायक ने मौके पर नकद सहायता राशि बांटी। तहसीलदार ने भी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें