पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव नज्जापुरवा के एक घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 30 किलोग्राम गोमांस, मांस काटने के उपकरण, तराजू आदि बरामद कर कब्जे में ले लिया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोमांस की तस्करी के लिए गांव रामनगर लहबडी मशहूर था, लेकिन अब इसके पड़ोसी गांवों में यह धंधा जोरों पर हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी कि नज्जापुरवा गांव के अताउल्लाह के घर गोमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसआई लोहर सिंह ने फोर्स के साथ अताउल्लाह के घर पर छापा मारा। पुलिस ने 30 किलोग्राम मांस, तराजू बाट आदि उपकरण मौके से बरामद कर कब्जे में ले लिए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाल अमर सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।