फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठू गैंग का सरगना गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन
बैठू गैंग के सरगना समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस वर्दी में लूट, रेप हत्या करता था बैठू 
- लौखनिया में सराफा कारोबारी की डकैती के दौरान की थी हत्या
- लखनपुरवा में लूट के बाद दो सगी बहनों से किया था गैंगरेप
धौरहरा में मंगलवार को कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सिरदर्द बने बैठू गैंग के सरगना बैठू और एक पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बैठू गैंग जीप से पुलिस वर्दी में गांव जाकर डकैती, लूट, रेप और हत्या जैसे अपराध कर नेपाल भाग जाता था। पुलिस ने एक के पास से तमंचा तो दूसरे के पास से बंदूक बरामद की है। 
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा, ईसानगर इलाके में आतंक का पर्याय बन चुके बैठू गैंग के सरगना बैठू को पुलिस ने मंगलवार की सुबह दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि गांव सहजदिया निवासी बैठू अपने नाम से गैंग चलाता था। जब वह बोलेरो से गैंग के सदस्यों को साथ लेकर पुलिस की वर्दी में वारदात करने जाता था। पुलिस के नाम से दरवाजा खुलवाकर घर में लूट, डकैती बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करते थे। गांव लौखनिया के सराफ सूरज रस्तोगी की डकैती के दौरान विरोध करने पर बैठू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लखनपुरवा में दो सगी बहनों से लूट के बाद गैंगरेप भी किया था। जब भी पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो बैठू नेपाल भाग जाता था। मंगलवार को यह अभयपुर वीर बाबा स्थान के पास कहीं जाने के फिराक में खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी राइफल, दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने महराज नगर निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश शैदुल को गांव के बाहर अंबेडकर मूर्ति के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 12 बोर तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। कोतवाल अमर सिंह ने बताया की शैदुल कई मामलों में वांछित था। उस पर गुंडा एक्ट सहित सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें