फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताया और खाते से उड़ाए 15 हजार 

Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद। 
विज्ञापन
money - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ज माफी का झांसा देकर पूछा एटीएम कोड 
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव पैला निवासी प्रभु सिंह के मोबाइल नंबर पर कॉल की और एटीएम का कोड और पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

गांव पैला निवासी प्रभु सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर की सुबह 11 बजे उसके मोबाइल पर आई। कॉलकर्ता ने बताया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है। कॉलकर्ता ने कहा कि आपका खाता बंद हो गया है। उसने खाते की डिटेल मांगते हुए कर्ज माफी का झांसा दिया। झांसे में आकर उसने जब खाते का डिटेल दिया तो आरोपी ने एटीएम का कोड और पासवर्ड पूछ लिया। 26 दिसंबर को जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नीमगांव पहुंचा और खाता चेक किया तो उसे 15 हजार रुपये कम मिले। जब उसने डिटेल निकलवाई तो पता चला की उसके खाते से एक बार में पांच और उसके थोड़ी देर बाद 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। शाखा प्रबंधक दीपक सिंह राना ने बताया कि खाते से 15 हजार रुपये निकले हैं। उससे खाता बंद करने के लिए कहा गया है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। एसओ आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें