फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर में दीवार गिरने से पुत्री की मौत, मां घायल

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बेहजम।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे हुई घटना
विज्ञापन

घायल मां को बेहजम अस्पताल में भर्ती कराया
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में मंगलवार को कच्ची दीवार गिरने से रामसेवक की 14 वर्षीय पुत्री रजनी की मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। घायल को बेहजम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बहादुरपुर निवासी रामसेवक ने बताया कि मंगलवार की वह परिवार समेत घर के अंदर बैठे थे। अपराह्न साढ़े तीन बजे मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे वह परिवार समेत मलबे के नीचे दब गए। शोर शराबा और दीवार गिरने की आवाज पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए और मलबे से सभी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पड़ोसी जब तक पुत्री रजनी को बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में पत्नी रामश्री घायल हो गईं। घायल को बेहजम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल डीडी अवस्थी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें