फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का फरमान के बाद बैकफुट  पर आई पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 25 Nov 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
व्हाट्सएप - फोटो : self
विज्ञापन
एक दिन पहले जांच में वायरल हुई खबर झूठी निकली थी
विज्ञापन

सीएम ने ऐसे लोगों को देशद्रोही बताकर कार्रवाई का दिया आदेश

23 नवंबर को पाकिस्तान में चर्चित आतंकवादी हाफिज सईद की रिहाई के बाद शहर के मोहल्ला बेगमबाग और शिवपुरी में झंडे लहराने और नारेबाजी की वायरल खबर का सच पुलिस की जांच में झूठा निकला था, लेकिन जनसभा में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशद्रोहियों पर कार्रवाई का आदेश सुनाया तो पुलिस और प्रशासन सकते में आ गया। हालांकि मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मोहल्ला हाथीपुर निवासी बृजेश पांडे से मामले की न सिर्फ तहरीर ले ली है, बल्कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई। खबर थी आतंकवादी हाफिज सईद की रिहाई के बाद बेगमबाग और शिवपुरी में पाकिस्तानी झंडे फहराए गए। सोशल मीडिया पर आतंकवाद और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की भी बात कही गई थी। इस खबर के वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई और मोहल्ले में जांच करने पहुंच गई थी। पुलिस को न तो मोहल्ले में पाकिस्तानी झंडे मिले और न ही कोई शिकायतकर्ता। बिजली के खंभों और घरों में हरे रंग के झंडे लगे मिले, जिसे लोगों ने बताया कि बारावफात के मद्देनजर लगाए गए हैं। मामले में कोई भी शिकायतकर्ता, गवाह अथवा सबूत न मिलने पर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। इधर शनिवार को मुख्यमंत्री ने सभा से वायरल हुई खबर पर फरमान सुनाते हुए स्पष्ट कहा, शहर में झंडे लहराने और नारेबाजी की घटना देशद्रोहियों की है। ऐसे लोगों को सख्ती से कुचलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों को नहीं बख्शना चाहिए। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आती नजर आई। हालांकि डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा मामले में अब सिर्फ इतना कह रहे हैं कि मामले में तहरीर ली जा रही है। जांच में मामला सच निकला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
सीएम के संज्ञान पर पुलिस और प्रशासन कटघरे में
पुलिस ने जब जांच में वायरल खबर को क्लीन चिट दे दी थी, फिर सीएम द्वारा मामले में संज्ञान में ले लेने और कार्रवाई का आदेश देने पर शनिवार की देर रात ली गई तहरीर से पुलिस और प्रशासन कटघरे में खड़ा हो गया है। इससे यह एक बार फिर साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासन के इतर अपनी एजेंसियों से भी रिपोर्ट ले रहे हैं। शायद, यही वजह है कि जिस मामले में पुलिस क्लीन चिट दे चुकी थी, वह फिर से जांच के दायरे में आ गया है।
 
आनन फानन में तीन नामजद और 30 अन्य के खिलाफ तहरीर ली
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी बृजेश पांडेय की ओर से तीन लोगों को नामजद करते हुए तीस अज्ञात के खिलाफ तहरीर ले ली है। तहरीर के अनुसार आतंकवादी हाफिज सईद की रिहाई की खुशी में तीन अज्ञात और 30 अज्ञात एक धर्म विशेष के लोगों ने हिंदू बस्ती में पाकिस्तानी झंडा लगा रहे हैं। इस सूचना के बाद वह अपने दस साथियों के साथ मौके पर गए, जहां हाफिज सईद जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान विरोधी नारे लग रहे थे। तहरीर में कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

 
अब दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे डीएम और एसपी
डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा अब दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। दोनों अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि तहरीर ले ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें