दरेरी गांव से छह मई को लापता हुए बीए के छात्र का अब तक पता नहीं चल सका
है। छात्र के चाचा हीरालाल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दरेरी
गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश छह मई को घर से साइकिल लेकर सुबह करीब सात
बजे गया था। चचेरे भाई रविशंकर ने जाते समय उससे भूसा भरवाने के लिए कहा
था। कमलेश करीब आधे घंटे बाद भूसा भरवाने की बात कहते हुए चला गया था। उसके
बाद वह नहीं लौटा। हीरालाल ने बताया कि कमलेश के पिता चुन्नू लाल की मौत
करीब 19 साल पहले हो गई थी। वह अपनी मां झब्बा देवी का इकलौता सहारा था।
बेटे के गायब होने से मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।