फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर लगी रहीं लंबी  कतार, गांवों के बैंक सूखे

Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
money - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 55 दिन बीतने के बाद भी सुधरे नहीं हालात
विज्ञापन

 नोटबंदी के 55 दिन बीतने के बाद भी ग्रामीण इलाकों के बैंकों में अब स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। शहर के बैंकों में लोगों को 24 हजार रुपये तक का कैश आसानी से मिल रहा है। लेकिन ग्रामीण इलाके की बैंकों में दो हजार से छह हजार रुपये तक का ही भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीण इलाके के एटीएम अब तक नहीं चल पाए हैं। शहर में भी कुछ एटीएम ही चल रहे हैं। जिन पर लंबी-लंबी कतार लगी हैं। 
एटीएम से 4500 रुपये तक की निकासी होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। बैंकों में अब तक पर्याप्त डिपाजिट न आने से कैश की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में अक्तूबर से लेकर फरवरी तक निकासी ज्यादा और जमा कम हुआ है। कैश की किल्लत से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों के खातों में पैसा होने के बाद भी उनकी जेब खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैश न होने के कारण मंगलवार को किसानों को भुगतान नहीं किया गया। शाखा प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ ने बताया कि बुधवार को कैश की उपलब्धता के आधार पर भुगतान किया जाएगा। पर्याप्त कैश न मिलने के कारण एक-एक दिन छोड़कर भुगतान किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें