फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक शिक्षक ने शिक्षामित्र पर पिटाई का लगाया आरोप

Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
मितौली खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा में नियुक्त एक सहायक अध्यापक में अपने ही सहयोगी शिक्षामित्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शिक्षक का आरोप है कि रूपए देने से इनकार करने पर शिक्षामित्र ने उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक देवेंद्र प्रताप ने थाना मितौली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिक्षामित्र रामकिशोर ने उससे पांच सौ रूपये मांगे। आरोप है कि जब पीड़ित ने आरोपी को रूपए देने से मना किया तो उसे इलाके में नौकरी न कर पाने की धमकी दी गई। घटना के दूसरे दिन 19 जनवरी को पीड़ित शिक्षक स्कूल पहुंचा तो शिक्षामित्र कथित रूप से मारपीट पर उतारू हो गया।  गांव वालों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।
पीड़ित शिक्षक ने 20 जनवरी को पिपरझला चौकी में तहरीर दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परेशान शिक्षक ने शुक्रवार को थाना मितौली में तहरीर दी है। पुलिस ने अध्यापक की तहरीर पर शिक्षामित्र के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें