फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट-फायरिंग, किशोर घायल

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, एक गिरफ्तार 
विज्ञापन

- हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने लखनऊ भेजा 
गांव तेजनपुरवा में डनलप चबूतरे पर चढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ ही दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोली से 16 वर्षीय किशोर के सीने में जा धंसी। जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गांव तेजनपुरवा निवासी मुन्नू अपने खेत से चारा डनलप से लेकर घर जा रहा था। डनलप मुस्तकीन के घर के सामने पहुंचा तो पशुओं के बिदक जाने से डनलप कुतुबुद्दीन के चबूतरे पर चढ़ गया। इससे गुस्साए कुतुबुद्दीन, इरशादी इस्तियाक और मुस्तकीम ने डनलप रोक लिया और मुन्नू की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर अपने बाबा छेद्दा खां के साथ 16 वर्षीय अलताब पुत्र मुस्ताक भी बीच बचाव करने पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरी तरफ से गांव के ही इरशादी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली अलताब के बाईं तरफ सीने में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गोली लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ घायल किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बाबा छेद्दा खां की तहरीर पर कुतबुद्दीन, इरशादी, इस्तियाक और मुस्तकीम के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसका पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें