फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से रेप के बाद हत्या का मामला 

Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निघासन कोतवाली के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका से रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। उसने रेप के बाद बालिका की हत्या करने की बात कुबूल की है। 
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका की तीन अप्रैल को रेप करने के बाद उसकी सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वह सुबह नौ बजे अपने छोटे भाई के साथ बकरियों के लिए घास छीलने को खेतों की तरफ गई थी। इसके बाद से वह लापता थी। उसके भाई ने घर वापस आकर गांव के ही नासिर के खुरपा छीन लेने की बात अपने माता-पिता को बताई थी। दोपहर बाद तक बालिका के न लौटने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी लाश गांव के उत्तर गेहूं के एक खेत से बरामद हुई थी। उसके गले में उसकी ही सलवार कसी हुई थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नासिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुराचार की धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया था। घटना के बाद से नासिर गांव से फरार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रेप और हत्या की पुष्टि हुई थी। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे एसओ मनोज सिंह, एसआई अशोक कुमार और सिपाही उपदेश यादव के साथ निघासन-ढखेरवा रोड पर जा रहे थे। तभी सिसैया क्रेशर के पास आरोपी खड़ा दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के सामने बालिका के साथ दुराचार के बाद उसकी सलवार से गला घोंटकर हत्या करने की बात कुबूल की। उसने पुलिस को बताया कि वह भी वहीं प्याज के एक खेत में घास छील रहा था। बालिका को अपने छोटे भाई के साथ देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने बालिका के भाई को भगाकर उसे ललचाने के लिए उसको घास छीलकर दी। भाई के चले जाने के बाद उसने बालिका के साथ रेप किया। दुराचार के बाद वह डर गया और घटना को छिपाने के लिए उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घसीटकर पास के गेहूं के खेत में डालकर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि नासिर के खिलाफ निघासन कोतवाली में ही तमंचा रखने और चोरी के प्रयास के तीन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें