फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम से लूट की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Feb 2015 07:35 PM IST
धौरहरा/ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रंजीतगंज पुल के पास बीज भंडार केे मुनीम रियाजुद्दीन को तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े 1.55 लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि लखीमपुर शहर की पुरानी गल्ला मंडी में स्थित किसान बीज भंडार के मुनीम रियाजुद्दीन शनिवार को धौरहरा, सिसैया, मिहीपुरवा, ईसानगर आदि क्षेत्र के फुटकर दुकानदारों से वसूली कर लखीमपुर लौट रहा था। सिसैया के पास दो बदमाश तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में काफी रोष है। धौरहरा  व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुदीप निगम उर्फ  सिप्पू निगम, मंत्री डॉ. इब्राहिम अंसारी, अचल अवस्थी ने कहा कि पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। वहीं एसओ आरपी यादव का कहना है कि मुनीम से हुई लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें