फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट से जबरन मिट्टी उठाने पहुंच गए मजदूर

Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
soil - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में, सीज की
विज्ञापन

- भूस्वामी ने रोका तो सपा नेता का दिखाया रौब
मोहल्ला काशीनगर में खाली पड़े एक प्लॉट से मिट्टी उठाने के लिए कई मजदूर पहुुंच गए। प्लाट स्वामी ने इसका विरोध किया तो मजदूरों ने एक सपा नेता का आदेश बताते हुए रौब गांठा। चूंकि प्लाट स्वामी भी सपा के नेता है, इसलिए मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया और ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस ने न सिर्फ कब्जे में ले ली, बल्कि सीज भी कर दी। फिलहाल दोनों पक्षों में देर शाम तक समझौते का प्रयास होता रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर में सपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अन्नू वर्मा का मकान है और पड़ोस में ही उनका खाली प्लाट है। मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे छह मजदूरों ने खाली पड़े प्लाट में लगे मिट्टी के ढेर उठाकर ट्रॉली में डालना शुरू कर दिया। पड़ोस में खुदाई होने पर पहुंचे अन्नू वर्मा ने पूछा, किससे पूछकर मिट्टी भर रहे हो? इस पर मजदूरों ने सपा के रसूखदार नेता का नाम लेते हुए उनकी ट्राली बताकर धमकाना शुरू कर दिया। इस पर अन्नू वर्मा ने राजापुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस चौकी के पास ही ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करा दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चौकी क्षेत्र से एक प्लॉट पर पड़ी मिट्टी को कुछ लोग भर रहे थे। प्लॉट स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर कब्जे में ले लिया है। इसके बाद देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें