कस्बे की एक सिलाई की दुकान में आग लगने से सिलाई मशीन, सिलने के लिए आए कपड़े जल कर राख हो गए।
दुकान मालिक प्रेम निवासी देवमनिया ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो उसने दुकान में रखा सामान तथा मशीनें जली हुईं देखीं, उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उसका आरोप है कि दुकान के पीछे से कुछ शरारती तत्वों ने ईटें निकालकर आग लगा दी, इस बावत उसने मितौली थाने तहरीर में दी है।