फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में गोली चली, युवक घायल

Sat, 07 Mar 2015 05:05 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डंडूरी में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक युवक को गोली लग गई। इससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव डंडूरी निवासी 22 वर्षीय रिजवान ने बताया कि उसके पिता मुराद अली ने कई साल पहले गांव के ही हरपाल से 50 हजार की जमीन खरीदी थी। उसके बाद जमीन पर कब्जा कर लिया था। आरोप है कि करीब एक माह पहले हरपाल ने गंाव के ही कलामुद्दीन के बहकावे में आकर उसको जमीन दे दी। जब रिजवान बीते गुरुवार की शाम उस जमीन पर नींव डालने लगा तो कलामुद्दीन अपने अन्य दो साथियों के साथ उसके पास पहुंचा और नींव खोदने का विरोध किया। रिजवान वापस घर चला आया। उसके बाद शाम करीब 6.30 बजे कलामुद्दीन और उसके साथी रिजवान के घर आ धमके और रिजवान की पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर रिजवान के परिवार वाले आ गए, इसी बीच दबंगों ने गोली चला दी, जो रिजवान के पैर में लगी। यह देख वे लोग भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में रिजवान को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में हरपाल, कलामुद्दीन और वारिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें