जिले में बुखार का प्रकोप अब तक थमा नहीं है शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक और बच्ची की मौत हो गई। जबकि बुखार से पीड़ित पांच और बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम कटकुसुमा निवासी विजय की पांच वर्षीय पुत्री महक को मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नीमगांव निवासी प्रेमपाल के आठ वर्षीय पुत्र अमरपाल, शहर के मंसूर अली के 10 वर्षीय पुत्र ईशान, ग्राम लाल्हनपुर निवासी मटरू की तीन वर्ष की पुत्री मोना और ग्राम पिपरावां निवासी समीउद्दीन की एक वर्ष की पुत्री रश्मि और यहीं के गौरवपाल की आठ वर्षीय पुत्री अंजली को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।