फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। कस्बे के मोहल्ला भेङौरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस और मोहल्ले के लोग जब वहां पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका का पति मौके से फरार था। उसके मासूम बच्चे रो रहे थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बेलरायां के भिड़ौरी निवासी उदयभान ने बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय पुत्री पूनम का विवाह कस्बे के मोहल्ला भेङौरा निवासी रामकुमार के साथ करीब पांच साल पहले किया था। विवाह के तीन साल बाद उन लोगों में आपस में विवाद होने लगा। आरोप है कि इस विवाद को कई बार मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने सुलह कराया था। इसके बाद भी उन लोगों में आए दिन विवाद हुआ करता था। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर अंदर बच्चों के रोने की आवाज सुनी यह आवाज जब काफी देर तक आती रही तो कुुछ लोगों ने अंदर जाकर देखा तो पूनम चारपाई पर पड़ी थी और बच्चे उसी पास बैठे रो रहे थे। शक होने पर महिलाओं को बुलाकर दिखवाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पति रामकुमार गायब था। कमरे के कुंडे में एक मफलर लटक रहा था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और पूनम के मायके वालों को सूचना दी। नायब तहसीलदार बाबूराम की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार रॉय ने बताया कि पूनम के पिता उदयभान तहरीर पर पति रामकुमार के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज के लिए उकसाने, हत्या की साजिश रचने वाले पड़ोसी मुकेश अग्रवाल, राकेश जायसवाल और करदहिया निवासी बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि मृतका ने कमरे में मफलर को गले में डालकर फांसी लगाया है। पति ने उसको लटकता हुआ देखा और उसे बचाने के चक्कर में फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटाया है। उसकी मौत हो जाने से वह भी बच्चों को रोता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका के तीन वर्षीय बेटा विनीत, एक साल का सुमित शव के पास खड़े होकर रो रहे थे और दो माह का उसका बेटा उसी चारपाई पर लेटा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पति समेत चार लोगों केेे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय राय, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें