फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल केन उठाकर भागे उचक्के ने महिला पर चढाई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल केन उठाकर भागे उचक्के ने महिला पर चढ़ाई बाइक
विज्ञापन


धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के अभयपुर गांव के मोड़ पर खोखे में पेट्रोल बेच रही एक महिला दुकानदार की पेट्रोल केन उठाकर दो बाइक सवार भागने लगे। सामने से जब महिला ने रोकने का प्रयास किया तो उचक्कों ने बाइक महिला पर चढ़ा दी। जिससे महिला घायल हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम ढखेरवा धौरहरा रोड पर अभयपुर गांव के मोड़ पर अभयपुर निवासी शमसुद्दीन लकड़ी के खोखे में पान की दुकान चलाता है। इसी में एक केन में पेट्रोल भी रखकर बेचता था। शमसुद्दीन के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे दो बाइक सवार युवक दुकान पर रुके और पेट्रोल की केन उठा कर बाइक से भागने लगे। इसी बीच उसकी पत्नी हासमा बानो बाइक के सामने आ गई। जिस पर उन बाइक सवारों ने बाइक उन पर चढ़ा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से दोनो उचक्के बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल 40 वर्षीया हासमा बानो को एंबुलेंस से सीएचसी रमियाबेहड़ ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल हासमा बानो के पति ने कफारा पुलिस चौकी में सूचना दी है जिस पर पुलिस बाइक कब्जे में लेकर उचक्कों की तलाश मे जुट गई है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है जानकारी कराता हूं। दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें