फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर व्यापारी के खाते से उड़ाए 96 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धोखाधड़ी कर व्यापारी के खाते से निकाले 96 हजार रुपये

आईजीआरएस पर दर्ज की शिकायत तो दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कोटक बैंक का एजेंट बनकर आए एक व्यक्ति ने एक मोबाइल शोरूम स्वामी को झांसे में ले लिया और स्वास्थ्य मशीन लगवाने के नाम पर कैंसिल चेक लेकर धोखाधड़ी कर 96000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव उदयपुर निवासी नवीन बाबू गुप्ता ने बताया कि उनकी संकटा देवी चौकी के सामने सुपर बाजार में मोबाइल शोरूम है। उन्होंने बताया कि आठ मई को दोपहर बाद 3.17 बजे एक युवक कोटक बैंक का एजेंट बनकर शोरूम पर आया। वह आईकार्ड भी गले में डाले हुआ था। बोला कि उसकी बैंक निशुल्क स्वास्थ्य मशीन लगवाती है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर, दो कैंसिल चेक और दो फोटो देना होगा। वह आरोपी के झांसे में आ गया। आरोप है कि युवक ने शोरूम पर ही फार्म भरे। उससे ली गईं भारतीय स्टेट बैंक की दो चेकों को पेन से उन्हीं के सामने कैसिंल किया। सभी फार्म, आईडी और दोनों चेकों पर दस्तखत कराए और आरोपी लेकर चला गया। 15 मिनट बाद नेट बैंकिंग से खाते से 96000 रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। यह देख वह दंग रह गए। जानकारी होते ही वह बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। उनके बैंक पहुंचने से 10 मिनट पहले ही आरोपी बैंक से जा चुका था। वापस आकर शोरूम में लगे कैमरे को चेक किया तो उसमें एक कैमरे में हेलमेट पहने हुए आरोपी का चेहरा साफ आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत जन शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई और रिपोर्ट लिखने की मांग की। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें