फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच चले समझौते के बाद जब बात नहीं बनी तो पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी बताए जाते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण का कहना है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 18 नवंबर की सुबह काम से बाहर गया था। दोपहर में घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस बीच गांव का ही आरोपी उसके घर घुस आया और उसकी पुत्री को दबोचकर दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। शाम को जब पिता घर लौटे तो बेटी ने पूरी घटना बताई। बताते हैं कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पिता पीड़ित किशोरी को लेकर रविवार शाम कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी, इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें