फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। युवक सुबह खेतों की ओर जाने को कहकर घर से निकला था। दोपहर बाद उसका शव खेत के पास एक पेड़ से लटकता पाया गया।
विज्ञापन

मूड़ा बुजुर्ग निवासी फूलचंद(28) सुबह खेत में गन्ना छिलाई करने को कहकर निकला था। जब दोपहर तक वह वापस नहीं आया तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। तलाश कर रहे लोगों ने देखा कि फूलचंद का शव पेड़ पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर घर के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवारवालों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी मधु, पांच साल बेटा और बेटी छह माह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें