फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लखनियापुर में गुरुवार को एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी कीटनाशक पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव लखनियापुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह खेत पर गए थे। घर पर पुत्री सुरभी (22) अकेली थी। शाम करीब सात बजे पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी कीटनाशक पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर वह घर पहुंचे और पुत्री को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस भी जांच के बाद ही कारणों पर कुछ कह पाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें