फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बेहजम में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के कस्बा बेहजम में किसी वाहन की टक्कर से डीजे संचालक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कस्बा बेहजम निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी कोतवाली तिकुनियां के कस्बा बेलरायां में है। गुरुवार को वह पत्नी के साथ बेलरायां एक शादी समारोह में गए थे। उनका पुत्र अमित सिंह घर पर था। अमित सिंह की ओयल रोड पर डीजे की दुकान है। रात करीब नौ बजे अमित दुकान से घर जा रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिवार के अन्य लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टर के रेफर करने पर घर वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें