फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-बसों में अश्लील गाना बजाते मिले चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला यात्रियों को होने वाली दिक्कतों और सुरक्षा इंतजाम परखने के लिए महिला पुलिस ने ऑटो और बसों में बृहस्पतिवार को सादे कपड़ों में सफर किया। महिला थाना प्रभारी हंसमती जहां टेंपो से घूमती दिखीं। वहीं महिला आरक्षियों ने बसों में यात्रा की। इस दौरान कुछ वाहनों में अश्लील गाना बजाते हुए चालक मिले। इस पर महिला इंस्पेक्टर ने उन्हें खरीखोटी सुनाई और कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी पूनम ने सफर करने वाली महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को लेकर बुधवार से अभियान चलाकर महिला पुलिसकर्मियों को सादे पकड़ों में रोडवेज, प्राइवेट बसों, स्कूल बसों और ऑटो पर सफर करने में होने वाली दिक्कतों को परखने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को महिला थाना प्रभारी हंसमती एक महिला सिपाही के साथ एलआरपी चौराहा से सवार हुईं। इस ऑटो में छात्राएं भी बैठी हुईं थीं। वह छात्राओं के साथ ही मिश्राना तक आईं। इसके अलावा महिला आरक्षियों ने खमरिया और फरधान तक सफर तय तय किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने बताया कि सफर में कोई खास दिक्कत तो नहीं नजर आई, लेकिन यह बात सामने आई है कि कुछ ऑटो और बस चालक लड़कियों और महिलाओं के बैठे होने पर अश्लील गाने बजाते हैं। इस पर उन्होंने चालकों को अश्लील गाने बजाने पर चेतावनी दी है। कहा, यह चेकिंग निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें