फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/खमरिया। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के महराजनगर गांव में शनिवार की रात एक अधेड़ ने पारिवारिक कलह के चलते गांव के बाहर जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिवारवालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव पंचायतनामा भरकर परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव महराजनगर निवासी मुन्ना यादव(48) शनिवार की सुबह परिवारवालों को बिना कुछ बताए घर से चले गए। उधर शाम तक मुन्ना घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। तलाश के दौरान अपने ही बाग में शव लटका देखा तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवारवालों को सौप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें