लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम मामले में फरार चल रहे बरेली जिले के थाना देवरनियां के कस्बा रिछा निवासी अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने चौकी इंचार्ज राजापुर सुनीत कुमार के साथ गोवध अधिनियम में फरार चल रहे थाना देवरनियां (बरेली) के कस्बा रिछा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम को सौजन्या चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर सदर कोतवाली में गोवध अधिनियम में मामला दर्ज है। उस पर एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।