फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़गांव के लड़ोट में दोमंजिला मकान राख

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
चिड़गांव तहसील के लड़ोट गांव में वीरवार शाम दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में दो परिवार प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार आग की घटना वीरवार शाम करीब पांच बजे हुई।

घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। दो मंजिला मकान में अनिल कुमार पुत्र नेगी राम, सुनील कुमार पुत्र नेगी राम का परिवार रहता था। सड़क सुविधा से दूर होने के कारण दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सकता था।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मकान के अंदर से धुआं उठते देखा तो इसकी जानकारी दी। सभी ग्रामीण आग बुझाने घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन लकड़ी से बने मकान में तेजी से आग फैल गई। देखते ही मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। अग्निकांड में दो मंजिला मकान के छह कमरे राख हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार का सारा सामान भी आग में जल गया है। प्रशासन नुकसान का अनुमान लगा रहा है। डीएसपी रोहड़ू अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। जिसकी अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें