फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजबापुर मिल यार्ड में किसान पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन

डीएससीएल ग्रुप की अजबापुर मिल के यार्ड में गन्ना तुलवाने गए किसान के 15 वर्षीय पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह खोजबीन करने पर उसका शव चीनी मिल के ट्रॉली यार्ड में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने सूचना पुलिस को दी है, जिसमें उन्होंने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव जमिरहा निवासी किसान फूलचंद का पुत्र 15 वर्षीय अरुण कुमार मंगलवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना तुलवाने अजबापुर मिल गया था। ट्रैक्टर चालक रजनीश का कहना है कि अरुण करीब 11 बजे रात को गन्ना तुलवाने के लिए टोकन लेने गया, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। इसके बाद बुधवार की सुबह चार बजे रजनीश ने अरुण के लापता होने की सूचना उसके पिता फूलचंद को दी। फूलचंद्र ने बताया कि जब वह चीनी मिल पहुंचा तो उसका पुत्र ट्रॉली यार्ड में मृत पड़ा था। उसकी जेब से टोकन मिला है। वह अपने पुत्र के शव को बाइक से घर लाया था। पिता का कहना है कि अरुण के सीने और गर्दन पर खरोंच के निशान मिले हैं। हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पिता ने किसी रंजिश या बीमारी से इंकार किया है। किसान के पुत्र की मौत की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी चीनी मिल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा दस का छात्र था अरुण
गांव जमिरहा निवासी मृतक अरुण कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अमरनिशा इंटर कॉलेज नेवादा में कक्षा दस का छात्र था। अपने पिता का काम में सहयोग करता था। अतुल और इंद्रपाल छोटे भाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चल सकेगा, जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश रावत, एसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें