फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने मुक्त कराया गौवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। मंगलवार रात विहिप व बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंडन नदी से गोवंश ले जा रहे तस्करों को घेर लिया। खुद को घिरा देख तस्कर गोवंश को छोड़ कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीओ को सूचना देने के बाद पुलिस तो डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची ही उल्टे सीओ ने भी उन्हें ही धमकाया। इसे लेकर उनमें आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सीओ के रवैये के खिलाफ कप्तान से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नदी के रास्ते से गोवंश आ रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता जंगल में पहुंच गए। रात करीब डेढ़ बजे जंगल के रास्ते से आते हुए गोवंश को देख कर कार्यकर्ताओं ने तस्करों की घेराबंदी कर ली। हिंडन नदी के बीच में अपने आप को घिरता देख तस्करों ने फायरिंग की और गोवंश छोड़कर फरार हो गए। बजरंग दल कार्यकर्ता प्रमोद कुमार का आरोप है कि घटना की सूचना रात में ही सीओ बेहट को दी गई तो उन्होंने कार्रवाई के बजाय उल्टा उन्हें ही धमका दिया। आरोप लगाया कि सीओ और एसओ को सूचना के बाद भी डेढ़ घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि वे पूर्व में भी डायल 100 को कई बार तस्करों की सूचना दे चुके हैं, लेकिन पुलिस गोवंश तस्करी को नहीं रोक पा रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में खुद रात को जंगल में तस्करों की घेराबंदी करनी पड़ी। उधर सीओ बेहट का कहना है कि आरोप मिथ्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें