फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
थाना नीमगांव के गांव जमूरा स्थित ससुराल आए थाना मितौली के गांव कुटलूपुर निवासी ज्ञानचंद(30) की सोमवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। ससुरालवालें उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने ज्ञानचंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवरवालों ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर मारपीट कर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव कुटलूपुर निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र ज्ञानचंद की शादी पांच साल पहले थाना नीमगांव के गांव जमूरा से हुई थी। पुत्रवधू वर्तमान समय में अपने मायके में ही रह रही है। शनिवार को उनका पुत्र ससुराल गया था। सोमवार को उन्हें गांव से सूचना मिली कि उनके पुत्र को चोट लगी है और वह हाथ में पट्टी बांधे हैं। शाम को उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे की तबियत अधिक बिगड़ गई है और ससुरालवाले उसे लखीमपुर जिला अस्पताल ले गए हैं। इस पर वह अन्य लोगों के साथ जब तक जिला अस्पताल पहुंचते, इससे पहले ही बेटे की मौत हो गई। उन्होंने पुत्र के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों में पुत्र की पिटाई करने और जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें