फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे पति का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर/सिकंद्रबादा। थाना नीमगांव क्षेत्र की पुलिस चौकी बेहजम क्षेत्र में खेत में पत्नी की खुरपी से गला काटकर हत्या करने और बाद में सिर लेकर पुलिस चौकी पहुंचे पति का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बतादें कि कसबा व पुलिस चौकी बेहजम निवासी रामसवेक ने अपने खेत की निकाई करते समय पत्नी 55 वर्षीय ऊषा देवी की खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह सिर व खून से सनी खुरपी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया था। बेरहमी से की गई इस घटना को याद कर दूसरे दिन भी कस्बे के लोग कांप रहे हैं। उधर मृतका के पुत्रों व पुत्रियों समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रामसेवक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें