फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान में लगी आग, तीन लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। मोहल्ला कटरा स्थित एक फर्नीचर की दुकान में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा फर्नीचर और लकड़ी जल कर राख हो गयी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने फायर ब्रिगेड टीम को बुलवाकर आग बुझवाई। दुकान मालिक वसीम खान पुत्र शब्बीर खान ने बताया कि कटरा चौराहे पर उनकी है फर्नीचर की दुकान है, जिसमें शुक्रवार आधी रात के समय अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा फर्नीचर और लकड़ी आदि जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि इससे करीब तीन लाख की क्षति हुई है। वहीं आग लगने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनेक पाल सिंह ने फायर ब्रिगेड का सूचना देकर आग बुझवाई। हालांकि वसीम खान ने मोहल्ले के ही अनीस, नसीम पुत्रगण रहीस खां पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जबकि चौकी प्रभारी अनेकपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है, यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें