फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा महंत के युवक की बंगलुरु में मौत

विज्ञापन
कसया नगर के महंत अवेद्यनाथ नगर के वेल्डिंग मिस्त्री की मौत से गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। महंत अवेद्यनाथ नगर वार्ड (सिसवा महंत) के रहने वाले वेल्डिंग मिस्त्री की शुक्रवार की रात बंगलुरु में एक कंपनी में काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को कंपनी की ओर से दी गई तो कोहराम मच गया। शव को लाने के लिए वार्ड सभासद प्रतिनिधि व पड़ोसी युवक रवाना हो गए।
विज्ञापन


सिसवा महंत निवासी कपिलदेव सिंह का 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप सिंह उफ़ॱर गुड्डू कर्नाटक के बंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह कंपनी में वेल्डिंग कर रहा था कि करंट से बुरी तरह झुलस गया था। उसका इलाज वहां के किसी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया।

उसका शव लाने के लिए सभासद प्रतिनिधि अमरजीत सिंह व पड़ोस का एक युवक अनिल कुमार सिंह रवाना हो गए हैं। मृतक दो भाई हैं। जिसमें वह बड़ा था। मां की मौत छह वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। गांव के लोग यह भी बता रहे है कि वह कुछ दिन पूर्व घर पर आया था। वह चार मार्च को ही घर से बंगलुरु गया था। परिवार के भरण-पोषण के लिए प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें