फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला के पति पर बांका से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को किया घायल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। करवा चौथ की पूजा कर घर लौट रही एक महिला को दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोरशराबा पर पहुंचे पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर बांके से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर की एक महिला ने बताया कि शनिवार की शाम वह करवा चौथ का पूजन करने अपनी मामी के घर गई थी। पूजा के बाद वह घर आ रही थी। शाम करीब 9.30 बजे सतीश कन्नैौजिया के घर के पास मोड़ पर मोहल्ले का ही कमल गुप्ता अपने एक साथी के साथ पहले से खड़ा था। कमल के हाथ में बांका था। वह जैसे ही मोड़ पर पहुंची कमल ने उसे दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। वह जब चीखी-चिल्लाई तो उसके पति दौड़कर मौके पर आ गए। इस पर कमल ने उसके पति के सिर पर बांके से कई प्रहार कर दिए, जिससे पति घायल हो गए। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने कमल गुप्ता को नामजद कर एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें