फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के घर चोरों का धावा

विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धौरहरा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष के घर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कमरों को खंगालने लगे तभी घर के लोग जाग गए और शोर मचाने लगेे तो चोर छत से कूदकर भाग निकले। इसी बीच भाग रहे चोरों में से एक को निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए चोर ने पुलिस को अपने कई अन्य साथियों के नाम बताए हैं।
बृहस्पतिवार रात कस्बे के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव जायसवाल घर में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी दोमंजिले पर सोए हुए थे। रात 12 बजे करीब छह चोर घर में दाखिल हुए और चोरी के इरादे से कमरे खंगालने लगे। खटपट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए और शोर मचाया तो चोर छत से पीछे की तरफ कूदकर फरार हो गए, जबकि राजीव जायसवाल ने एक व्यक्ति साबान निवासी जुगुनूपुर को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। अध्यक्ष राजीव जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें