फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीय कर्मचारियों को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

बनबसा बैराज के दो भारतीय कर्मचारियों पर नेपाल के महेंद्र नगर में कैसिनो से लौटने पर रकम लूटने के इरादे से युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए भारत भेजा गया है। उधर, नेपाल पुलिस ने गोली चलाने वाले दो नेपाली युवकों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कंचनपुर जिले के डीएसपी ज्ञान बहादुर सेठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे महेंद्र नगर बाजार स्थित कैसिनो से जुआ खेलकर वापस बनबसा (भारत) लौट रहे बनबसा बैराज (पुल) के दो कर्मचारी जगत सिंह चौहान (50) तथा चंद्र किशोर सिंह (52) की मोबाइक का पीछा कर रहे दो नेपाली युवकों ने वार्ड नंबर 11 भुजेला ग्राम के पास मोबाइक न रोकने पर दो फायर कर दिए, जिससे दोनों कर्मचारियों को पीठ में गोली लगी है। गोली कांड के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है। घायलों को उपचार के लिए भारत भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि जुआ खेलकर वापस लौट रहे दोनों भारतीयों के पास की रकम लूटने के इरादे से गोलीकांड हुआ है। फ़िलहाल पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें