फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुलिया पर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर के हरिजन छात्रावास के पास रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। पास स्थित एक होटल के संचालक से भी अभद्रता की गई। दोनों गुट करीब आधे घंटे तक जमकर बवाल करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
बेहजम रोड पर स्थित हरिजन छात्रावास के पास नहर पुलिया पर रविवार की देर शाम दो गुट के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे वह अफरातफरी मच गई। इसी बीच युवकों ने असलहों के कई राउंड हवाई फायर कर वहां दहशत फैला दी। नहर पुलिया के कार्नर पर स्थित एक होटल संचालक के साथ भी अभ्रदता की। दोनों गुटों ने करीब पौन घंटे पुलिया पर जमकर बवाल किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ला, एलआरपी चौकी इंचार्ज अवधेश यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आते देख दोनों गुटों के लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोच लिया और उसे कोतवाली लाई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उधर युवकों की करतूत पास स्थित एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया है। फुटेज के आधार पर बवाल करने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तीन फायर होने की लोगों ने पुष्टि की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले व अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन





मारपीट में दो महिलाएं घायल
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में रंजिशन हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पत्नी पूनम देवी और परिवार के ही हीरालाल की पत्नी तारा को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों से उसकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें