लखीमपुर खीरी। डीआईजी जेल ने शुक्रवार दोपहर जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया, हालांकि डीआईजी को जिला कारागार में व्यवस्था चाकचौबंद मिली।
डीआईजी जेल वीके जैन शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला कारागार पहुंचे। डीआईजी के पहुंचते ही जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बैरक, पाकशाला, अस्पताल कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव देखा। बंदियों और कैदियों से भी बातचीत की और उनसे समस्याएं जानी। इस दौरान मामूली खामियां मिलने पर उन्होंने सुधार करने के निर्देश जेलर को दिए। इस दौरान जेलर ज्ञान प्रकाश समेत सभी डिप्टी जेलर और जेलकर्मी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक जेबी पटेल ने बताया कि डीआईजी केेेे निरीक्षण में मामूली खामियां मिली हैं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए हैं।
--------------------------