फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से 40 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवादा से दिल्ली भेजा जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस, दो फरार      
डोडा लेकर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दो तस्करों को रोडवेज कर्मचारियों की मदद से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मौके से दो तस्कर चकमा देखकर फरार हो गए। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब 40 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी दोनों फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों ने कबूला है कि वह नवादा से डोडा की सप्लाई ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह चार तस्कर ऑटो से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उनके पास एक भारी बैग था। यहां रोडवेज बस में बैठते ही बैग का किराया देने की बात को लेकर परिचालक की उनसे कहासुनी हो गईं।  तस्करों ने परिचालक से कहा कि उनके बैग में खाने का सामान है, वे इसका किराया नहीं देंगे। कहासुनी के बीच परिचालक ने चारों युवकों को बस से उतार दिया। इसे देख तस्करों ने परिचालक को गाली देना शुरू कर दी। इस पर परिचालक के समर्थन में कुछ लोगों ने एक तस्कर की धुनाई कर दी। इस बीच परिचालक ने जैसे ही बैग खोला उसमें डोडा रखा देख वह चौंक गया। रोडवेज कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर दो तस्करों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। इधर, दो तस्कर मौके से भाग निकले।  सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, तस्कर दातागंज का कैलाई गांव का रहने वाला सतवीर और प्रवेेश हैं। पुलिस ने उनके और दोनों फरार तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

   
कई राज्यों में होती है डोडा की सप्लाई       
सीओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े हैं। इनका नेटवर्क दिल्ली, लखनऊ, मेरठ तक फैला हुआ है। नवादा स्थित गोदाम से डोडा की सप्लाई तस्कर काफी समय से कर रहे थे। इन तस्करों को दूसरे राज्यों में डोडा की सप्लाई करने पर मोटी रकम मिलती थी। पूछताछ में यह भी पता चला कि डोडा, दिल्ली के एजेंट के पास पहुंचाया जा रहा था। इसके ऐवज में उन्हें आठ हजार रुपये मिलने थे। पुलिस के मुताबिक, फरार दो आरोपियों में एक कोटेदार और उसके भाई का नाम सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जिस गोदाम से डोडा की सप्लाई लंबे समय से हो रही है। पुलिस ने उसके मालिक का भी पता लगा लिया। सीओ सिटी वीरेंद्र यादव का कहना है कि आरोपी गोदाम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें