फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान कर दिया फिर भी हुआ जुर्माना, अब दूसरी आई नोटिस...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी एक महिला ने एक युवक पर कनेक्शन के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चेकिंग में उससे कटिया डालकर बिजली चलाने का जुर्माना विभाग ने वसूल लिया, इसके बाद भी विभाग ने लगभग 38 हजार रुपये भुगतान करने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी संध्या सिंह पत्नी राजकिशोर सिंह ने एसडीएम व चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसका एक पोल्ट्री फार्म है। उसका विद्युत कनेक्शन कराने वह हायडिल गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने उससे कहा कि साहब नहीं हैं, पैसा और फार्म दे दो। कनेक्शन सुबह तक हो जाएगा। जिसपर 35 सौ रुपये दे दिए। इसके बाद वह व्यक्ति लाइनमैन को लेकर आया और पांच सौ रुपये और लेकर पांच अगस्त 2016 को कनेक्शन जुड़वा दिया, जबकि 21 सितंबर 2016 को चेकिंग में अधिकारियों ने बिजली चोरी बताकर किसी प्रकार के कनेक्शन से इंकार कर दिया और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया था, जिसे विपक्षी व्यक्ति ने खुद दिया। इसके बाद 22 मई 2017 को 38 हजार 61 रुपये की बकाया विद्युत उपयोग की नोटिस आई है। जिससे वह परेशान है। उसने एसडीएम व चौकी इंचार्ज से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीओ विद्युत महेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त महिला चोरी से बिजली चला रही थी, जिस पर उसका कटिया जुर्माना दस हजार लगाया गया। इसके बाद उसके पास बकाया विद्युत उपयोग की नोटिस गई है, जो चोरी से उसने उपयोग की है। आरोपी व्यक्ति के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह यहां का कोई कर्मचारी नहीं है, उसके खिलाफ महिला कार्रवाई करने को स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें